फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crusher owner shot dead

कोल्हू मालिक की सिर में गोली मारकर हत्या

Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crusher owner shot dead
कोल्हू स्वामी मौसम पुत्र शौकत का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
कोल्हू मालिक की सिर में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गंज दारानगर (बिजनौर)। क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कोल्हू मालिक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिन निकलते हुए हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।
थाना कोतवाली शहर से 12 किलोमीटर दूर गंज के समीप गांव भोगनवाला निवासी मौसम (35) पुत्र शौकत गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर नहर के किनारे एक कोल्हू चलाता था। मंगलवार को मौसम रोज की तरह अपने कोल्हू पर बैठा था। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह लगभग 10 बजे जब कोल्हू पर काम करने वाला नौकर मौके पर पहुंचा तो उसने मौसम को जमीन पर खून से लथपथ देखा। वह दौड़ता हुआ गांव पहुंचा और जानकारी मौसम के परिजनों को दी। परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी, सीओ सिटी और शहर कोतवाल समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हत्या क्यों हुई और किसने की, पुलिस इसका जवाब तलाशने में लगी हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुट गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर चल रहा था खुलासा, उधर दूसरी हत्या
बिजनौर। अभी खोखो खिलाड़ी हत्याकांड का खुलासा की प्रेस वार्ता चल ही रही थी कि शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर एक कोल्हू मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना भी कोतवाली शहर क्षेत्र की ही थी। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में करीब दस बजे खोखो खिलाड़ी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। एसपी खुद प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा कर रहे थे। अभी प्रेस वार्ता को शुरू हुए 30 मिनट ही हुए थे कि शहर कोतवाली के गांव भोगनवाला में कोल्हू मालिक मौसम की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि इसकी सूचना मिलने में पुलिस को कुछ समय लगा, लेकिन जैसे ही पता चला हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी सीधे घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। यहां भी हत्या को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाश ही हैं। अब कोतवाली शहर पुलिस के सामने एक और हत्याकांड का खुलासा करने की चुनौती खड़ी हो गई।

बिजनौर के ग्राम भोगनवाला में कोल्हू स्वामी के हत्या के बाद विलाप करते परिजन।

बिजनौर के ग्राम भोगनवाला में कोल्हू स्वामी के हत्या के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम भोगनवाला में कोल्हू स्वामी की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़।

बिजनौर के ग्राम भोगनवाला में कोल्हू स्वामी की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम भोगनवाला में कोल्हू स्वामी के हत्या के बाद जानकारी लेते एसपी डा.धर्मवीर सिंह।

बिजनौर के ग्राम भोगनवाला में कोल्हू स्वामी के हत्या के बाद जानकारी लेते एसपी डा.धर्मवीर सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed