फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cruelty...husband's body badly burnt with cigarette

Bijnor News: दरिंदगी...सिगरेट से बुरी तरह दागा पति का शरीर

Sun, 05 May 2024 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 05 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cruelty...husband's body badly burnt with cigarette
स्योहारा में पकड़ी गई पति के साथ दरिंदगी करने वाली आरोपी प​​त्नी मैहर जहां।
-साइबर कैफे संचालक पति के साथ हुई घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन


-पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार



संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। एक महिला ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने पति के हाथ पैर बांधकर जलती सिगरेट से उसके शरीर को बुरी तरह दागा। चाकू से उसका नाजुक अंग काटने का प्रयास किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी पत्नी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

ग्राम चक महदूद सानी निवासी साइबर कैफे संचालक मन्नान जैदी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2023 को प्रेमिका मेहरजहां निवासी ग्राम शफियाबाद के साथ हुई थी। पत्नी की ज़िद पर वह अपने परिवार से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा। शादी के बाद पता चला कि पत्नी शराब, सिगरेट आदि का सेवन करती है। जब उसने विरोध किया तो लड़ाई झगड़ा, शारिरिक-मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई।
विज्ञापन


आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की मध्य रात्रि में दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी मेहरजहां ने उसे पिला दिया। बदहवास होने पर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबाया। चाकू से नाजुक अंग काटने का प्रयास किया। जलती हुई सिगरेट से उसके नाजुक अंग पर कई जगह दागा। वह तड़पता और चिल्लाता रहा। यह सारी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे युवक के परिजन आक्रोशित हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पीड़ित पति की तहरीर और पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने और हत्या के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी महिला मेहरजहां को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया। न्यायालय ने उसको जेल भेज दिया है।

- जीत सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed