फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowds thronging the streets, Corona chain is not breaking

हर जगह बेइंतहा भीड़, ऐसे कैसे थमे कोरोना की रफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronging the streets, Corona chain is not breaking
नगीना-धामपुर रोड पर भीड़ के कारण बने जाम जैसे हालात। - फोटो : BIJNOR
हर जगह बेइंतहा भीड़, ऐसे कैसे थमे कोरोना की रफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में हर जगह बेइंतहा भीड़ है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर कोरोना की चेन कैसे तोड़ी जा सकती है। हर जग भीड़ है, न तो लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। ऐसा कर ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। जिला प्रशासन ऐसे लोगों की नकेल कसने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहा है, इसके बावजूद लोग कोविड-19 की गाइडलाइन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।
कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन लोगों से हर हालत में कोविड की गाइड लाइन का पालन करने की सीख दे रहे हैं, लेकिन लोग उन्हें तोड़ने में लगे हैं। अब सवाल ये है कि ऐसे में कोरोना से कैसे बचा जा सकता है, इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बार-बार लोगों को चेताया जा रहा है कि यदि परिवार या ऑफिस में किसी को लंबे समय से बुखार, खांसी और सर्दी जुकाम है, साथ ही सांस लेने में तकलीफ हो तो तत्काल ही उसे चिकित्सक को दिखाएं। इसके बावजूद ऐसा नहीं हो पा रहा है। यही नहीं लोग मास्क को पहनने में भी शर्म महसूस कर रहे हैं। शास्त्री चौक से लेकर पुरानी तहसील तक भीड़ की हालत बहुत खराब रहती है। केवल इसी जगह पर नहीं हर स्थान पर यही हाल है। यह एक या दो दिन नहीं बल्कि हर दिन का यही झंझट रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कोरोना अधिक फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जागरूकता से ही टूटेगी कोरोना की चेन
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे कोरोना वारयस से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं। बाहर से घर के अंदर आकर कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर साफ करें। हाथ सादे पानी के बजाए साबुन से धोएं और कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन रगड़ें। भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से कोरोना संक्रमण फैलने की ज्यादा आशंका रहती है। ऐसे स्थानों से दूर रहे। यदि जाना पड़ रहा है तो मुंह पर मास्क जरूर पहनें। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे स्थानों पर ले जाने से बचें। एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि जो भी कोविड की गाइडलाइन का तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यह बात बिल्कुल सही है कि लोग मास्क लगाने में काफी आनाकानी कर रहे हैं, जो बेहद ही गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कोरोना से बचने के उपाय
1. बार बार साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धुलें।
2. मास्क पर लगाने से पहले अपने हाथों को अल्कोहल बेस्ड हैंड सेनेटाइजर या साबुन से साफ करें।
3. मुंह और नाक को मास्क से ढकें और सुनिश्चित करें कि कोई गैप न हो।
4. सिंगल-यूज मास्क का दोबारा इस्तेमाल न करें।
5. मास्क को पीछे से हटाएं यानी उसके सामने वाले हिस्से को छूने से बचें।
5. उपयोग के बाद मास्क को डस्टबिन में ही डालें।
6. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
7. हर हालत में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
प्रथमा ग्रामीण बैंक पर उमड़ी भीड़
धामपुर। प्रथमा ग्रामीण बैंक में आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही भीड़ लगी है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकांश लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा है और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कोरोना को कैसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed