{"_id":"606df9e68ebc3ef10a3330c9","slug":"crowd-of-claimants-gathered-at-enrollment-centers-bijnor-news-mrt5334656140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन केंद्रों पर उमड़ी दावेदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन केंद्रों पर उमड़ी दावेदारों की भीड़
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू हुआ। नामांकन केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ी। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ी। लोग बिना मास्क बेरोकटोक आ जा रहे थे। नामांकन पत्र जमा करने के लिए मारामारी मची थी। कहीं भी सोशल डिस्टेंस का पालन होता दिखाई नहीं पड़ा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन नामांकन केंद्रों पर भारी भीड़ रही। ब्लॉक पर दावेदार समर्थकों के साथ सुबह सात बजे से ही आने शुरू हो गए थे। चुनाव आयोग के निर्देश थे कि नामांकन स्थल के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही दावेदार व उनके साथ आए लोगों को प्रवेश दिया जाए। नामांकन केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ धोने को साबुन व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी नहीं थी।
आयोग की हिदायत है कि नामांकन कराने आने वाले व्यक्ति के साथ एक प्रस्तावक व एक सहयोगी ही आएगा। परंतु केंद्र पर इसका पालन नहीं होता दिखाई दिया। लोग बेरोकटोक आ जा रहे थे। पुलिस ने सुबह जरूर कुछ सख्ती दिखाई परंतु दिन बढ़ने के साथ सख्ती कम हो गई। लोग मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। नामांकन पत्र जमा करने के लिए अलग-अलग काउंटर थे। दावेदारों को लाइन में लगने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश थे। बीच में माइक से कभी कभार मास्क लगाने के लिए कह दिया जाता था। नामांकन पत्र जमा करने को मारामारी मची थी। लोग एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कर रहे थे।
विज्ञापन
दलाल रहे सक्रिय, हल्दौर में हुआ हंगामा
आयोग ने दावेदारों को नामांकन स्थल पर ही नामांकन शुल्क जमा करने की सुविधा दी है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए दो दिन का समय है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र जमा होने हैं। हरेक को नामांकन पत्र जमा करने की जल्दी थी। परंतु नामांकन शुल्क जमा करने में समय लग रहा था। इसका भरपूर फायदा दलालों ने उठाया। नामांकन केंद्रों से आने वाले लोग आरोप लगा रहे थे कि ब्लॉक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सांठगांठ करके बैकडोर से नामांकन पत्र जमा कर रहे हैं। पैसे लेकर बैक डोर से नामांकन शुल्क जमा हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने हल्दौर ब्लॉक में कई बार हंगामा भी किया।