फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd in the market, neither mask nor social distance

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के नौ सहित कुल 13 कोरोना संक्रमित

Wed, 09 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crowd in the market, neither mask nor social distance
बिजनौर। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के नौ सहित जिले में 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में 1692 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4091 हो गई है। इनमें से अब तक 3888 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। जिले में अब तक करीब 56 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 147 हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जनपद में कुल 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ 1692 की जांच रिपोर्ट नगेटिव आई। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 47 हजार 478 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 45 हजार 816 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4091 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 41 हजार 725 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1692 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 3888 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। अब तक कोरोना से कुल 56 लोगों की मौत हुई हैं और 147 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं। बुधवार को नजीबाबाद नगर और यहीं के मोहल्ला मुक्तेश्वर महादेव से दो-दो, मोहल्ला वाहिद नगर, गांव महमसापुर, किरतपुर के मोहल्ला महादेवपुरम, इसी इलाके के गांव खटाई, ग्राम भोजपुर, बिजनौर के मोहल्ला सुरेंद्र नगर निकट आवास विकास कालोनी, मेडिकल कालोनी, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव हिदायतपुर, अल्हैपुर विकास क्षेत्र के गांव घोसियोवाला से एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed