फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd gathered for Aadhar card, police had to be called

Bijnor News: आधार कार्ड के लिए जुटी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 07 Sep 2024 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for Aadhar card, police had to be called
- एक दिन में करीब 50-55 आधार कार्ड पर होता है काम, छह हजार लोगों को दिए टोकन
विज्ञापन

- क्षेत्र में मात्र एक ही पोस्ट आफिस में हो रहा है आधार कार्ड का काम, आमजन परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। श़ुक्रवार को नगर के मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने व आधार कार्ड को अपडेट कराने वालों की भारी भीड़ रही। सुबह करीब पांच छह बजे से ही पोस्ट आफिस के बाहर लोगों का तांता लग गया। लोगों का कहना था कि पोस्ट आफिस कर्मचारियों द्वारा सभी को छह सितंबर का समय दिया था।
नगर क्षेत्र में मात्र एक पोस्ट आफिस मुख्य डाकघर में नए आधार कार्ड बनवाने व पुराने आधार कार्ड को अपडेट का कार्य चल रहा है। एक दिन में करीब 50 से 55 आधार कार्ड का ही काम हो पाता है। जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पोस्ट आफिस के चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना है कि पोस्ट आफिस कर्मचारियों द्वारा एक माह से आधार कार्ड कार्य के लिए छह सितम्बर की तारीख दी गई थी।
विज्ञापन

नगर व आसपास के लोग आधार कार्ड के काम के लिए सुबह पांच-छह बजे से लाइन लगाकर खड़े हो गए। सभी को एक ही तारीख दिए जाने के कारण भीड हो गई। काफी देर तक पोस्ट आफिस पर हंगामा रहा। भीड़ से रास्ता जाम हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। आधार कार्ड का काम कराने के लिए पोस्ट आफिस कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार करीब छह हजार टोकन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पोस्ट मास्टर शेर सिंह ने बताया कि पोस्ट आफिस में प्रतिदिन आधार कार्ड का कार्य चल रहा है। जो पूर्व में टोकन दिए गए थे उन पर काम हो रहा था। एक दिन में करीब 50 से 55 आधार कार्ड का कार्य हो पाता है। एक ही पोस्ट आफिस में काम चलने से परेशानी आ रही है। आगे के लिए टोकन देने के लिए लोगों को छह सितंबर के लिए कहा था। लोग अंतिम तारीख समझकर एक ही दिन एकत्र हो गए। शुक्रवार को भीड़ के चलते करीब 25-30 लोगों के आधार कार्ड का काम हुआ है। आगे के कार्य के लिए करीब छह हजार लोगों को टोकन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed