{"_id":"5f0cab228ebc3e63dc765004","slug":"crowd-crowds-on-the-streets-once-the-lockdown-opens-bijnor-news-mrt4910818113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन खुलते ही फिर से सड़कों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन खुलते ही फिर से सड़कों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन खुलते ही फिर से सड़कों पर उमड़ी भीड़
बिजनौर। दो दिन के बाद लॉकडाउन खुला तो ऐसा लगा कि न तो कोई कोरोना है और न ही कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन लगा था। काफी लोग एहतियात के लिए नहीं बल्कि पुलिस के दिखावे के लिए मास्क लगाकर घूम रहे हैं। लॉकडाउन में मास्क न लगाने पर साढ़े सात हजार लोगों के चालान हुए तो समझा जा सकता है कि लॉकडाउन खुलने पर कितने लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। सड़कों पर भी हर ओर भीड़ दिखाई दी।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लगाया था। सोमवार को लॉक डाउन खुला तो ऐसा लगा कि लॉकडाउन लगा ही नहीं था। सुबह से ही जिला मुख्यालय की हर सड़क पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। शंभा बाजार, मुख्य बाजार के अलावा सभी चौराहों पर भीड़ ऐसी दिखी जैसी सामान्य दिनों में रहती है। दुकान भी खुलीं और दुकानों पर लोगों ने खरीदारी भी की। डाकघर चौराहे पर कई बार जाम के हालात भी रहे। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं लेकिन अब जनता खुद ही तमाम लापरवाही कर रही है। दुकानों पर ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क लगाना भी लोगों के लिए अब बड़ा मसला बनता लग रहा है। काफी लोग तो चौराहे पर गुजरते समय पुलिस को देखकर मास्क लगा रहे हैं। तो काफी लोग ऐसे हैं जो मास्क तो लगा रहे हैं लेकिन किसी के मिलने पर उससे बात करते समय मुंह से मास्क हटा देते हैं। ऐसे लोगों के लिए पुलिस का डर कोरोना के डर से ज्यादा महसूस होता है। सोमवार को पुलिस ने चेकिंग से लोगों को राहत दी। लॉकडाउन में कड़ा चेकिंग अभियान चलाने वाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग नहीं की।
एसडीएम बृजेश कुमार के मुताबिक बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो बिना मास्क के घूम रहे हैं वे अपनी और अपने परिजनों के लिए खुद ही संक्रमण को बुलावा दे रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने का सभी पूरी तरह पालन करें।