{"_id":"6085b2be8ebc3ed2002f7f6e","slug":"crowd-at-oxygen-depot-in-dhampur-dhampur-news-mrt5360066160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी नगर में पसरा सन्नाटा, मेडिकल, ऑक्सीजन डिपों पर लोगों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी नगर में पसरा सन्नाटा, मेडिकल, ऑक्सीजन डिपों पर लोगों की रही भीड़
विज्ञापन
धामपुर। कोराना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी नगर में सन्नाटा पसरा रहा। लोग महामारी के डर से घरों में कैद रहे। यात्रियों की आवाजाही न होने से रोडवेज स्टैंड पर वीरानगी छाई रही। नगीना चौक पर एक-दो व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोलने का प्रयास किया परंतु उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। वहीं, नगर के अधिकतर मेडिकल स्टोर, ऑक्सीजन डिपो पर भीड़ रही।
नगर में ऑक्सीजन न मिलने से अस्पताल में उपचार करा रहे मरीज तड़पने लगे हैं। इससे तीमारदारों में हा-हाकार मच गया। गैस डिपो स्वामी का कहना है कि ऑक्सीजन के लिए रात से सैकड़ों फोन आ चुके हैं। वे काशीपुर प्लांट पर चक्कर लगा चुके हैं। वहां से भरोसा मिलने के दो दिन के बाद भी माल नहीं भेजा गया है। उनके पास दो सिलिंडर परिवार के लिए रखे थे। वे भी नोएडा और चंदौसी रिश्तेदारों की जान बचाने के लिए भेज दिए। एक अन्य डिपो के स्वामी ने छोटे सिलिंडरों में रिफिलिंग कर बीमार लोगों की जान बचाने का प्रयास किया।
कमिश्नर ने मुरादाबाद में मीटिंग बुलाई
ड्रग निरीक्षक आशुतोष मिश्रा का कहना है कि जिले में ऑक्सीजन का भारी टोटा है। इस बाबत रविवार को मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने मीटिंग बुलाई है। वे मुरादाबाद में है। वहां से लौटने के बाद व्यवस्था बेेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
बैगर अनुमति नहीं मिलेगी ऑक्सीजन
कई गैस डिपो के संचालकों का कहना है कि वे एसडीएम या फिर सीएमओ की बगैर अनुमति के किसी को ऑक्सीजन नहीं देंगे। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने शनिवार रात ऑक्सीजन गोदाम का नायब तहसीलदार ने निरीक्षण कराया। वे ऐसे हालात में चाहकर भी ऑक्सीजन नहीं दे सकते हैं।
सीएमओ बिजनौर की संस्तुति पर ही लोगों को डिपो से ऑक्सीजन मिल सकेगी। यदि किसी को ऑक्सीजन चाहिए तो बिजनौर से सीएमओ से संस्तुति कराकर लाना होगा।-धीरेंद्र सिंह, एसडीएम धामपुर