{"_id":"57c879b94f1c1b81042cb693","slug":"crop-insurance-against-banks-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा के विरोध में बैंकों पर तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा के विरोध में बैंकों पर तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
फसल बीमा योजना के विरोध में बैंक में तालाबंदी करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर में फसल बीमा के विरोध में भाकियू ने बैंकों पर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की। किसानों के खातों में से फसल बीमा योजना की धनराशि नही काटने की मांग की। फसल बीमा योजना का बहिष्कार करते हुए किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया।
भाकियू के नेतृत्व में दर्जनों किसान हल्दौर चौराहे पर एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की फसल बीमा योजना से किसानों को कोई लाभ नहीं है। सभी के लिए अनिवार्य करना किसान हित में नहीं है। किसान एकजुट होकर फसल बीमा योजना का बहिष्कार कर रहे हैं। दर्जनों भाकियू कार्यकर्ताओं ने पीएनबी की शाखा पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बैंकों से किसानों के खातों से फसल बीमा योजना के लिए धनराशि नहीं काटने की मांग करते हुए बैंक में तालाबंदी की। किसानों ने बैंक के महा प्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन बैंक कर्मचारियों को सौंपा। उसके बाद भाकियू ने ओबीसी सहित कई बैंकों पर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ढोडवाल, संजीव कुमार, बलकरन सिंह, अक्षेन्द्र सिंह आदि ने भाग लिया।