{"_id":"582764c84f1c1bf47eb3c074","slug":"youths-arrested-with-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को तमंचे के साथ दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को तमंचे के साथ दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में हथियारों के साथ पकड़े गए युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदरकुटी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे गंगा मेले में पुलिस ने एक डेरे पर छापा मारकर वहां से दो तमंचे, आतिशबाजी , कुल्हाड़ी व पाठल के साथ तीन युवकों को दबोचा है।
शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक पुलिस को सुचना मिली कि मेले में लगे डेरे पर कुछ युवक शराब पी रहे हैं। पुलिस ने डेरे पर छापा मारकर शराब के कई बोतल फोड़ डाली। पुलिस ने डेरे की तलाशी ली तो वहां से दो तमंचे, छह कारतूस , एक कुल्हाड़ी व पाठल व बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की। गांव बबनुपरा निवासी जागेश के पुत्र धैर्य, बुद्ध सिंह के पुत्र राजकुमार व गांव अगरी निवासी कुलदीप के पुत्र निपेंद्र को दबोच लिया। डेरे पर छापे से मेले में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ लगने लगी। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि तमंचे मेले में वह अपनी हिफाजत के लिए लाए थे। पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक पुलिस अन्य डेरों पर भी छापा मारने का अभियान चलाएगी। तीनों युवक एक ही डेरे पर थे। 10 हजार रुपये लूटने का आरोप
बिजनौर। गांव धारूवाला निवासी भूपेंद्र बैंक आफ बड़ौदा बिजनौर में 10 हजार रुपये जमा करने आया था। भूपेंद्र का आरोप है कि बैंक के पास की गली में वह किसी कार्य के लिए चला गया।
विज्ञापन
वहां तीन बदमाशों ने उससे दस हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है। शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक भूपेंद्र से रुपये नहीं लूटे और उसकी जेब काट ली गई है। वहीं बिजनौर में आबकारी विभाग की टीम ने गांव भरैरा में विपिन के घर पर छापा मारकर 16 पेटी गैर राज्य की शराब बरामद की है।