फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youngest son also died, daughter Sad

छोटे बेटे ने भी दम तोड़ा, बेटी गुमसुम

Thu, 16 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मंडावर में  पति से नाराज पत्नी ने दो बेटों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद अस्पताल में भर्ती छोटे बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला व बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, मायके वालों की ओर से पति समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। दोनों भाइयों और मां की मौत के बाद बेटी सोनी गुमसुम हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर गांव शहजादपुर में शशि ने बड़े बेटे अभिषेक व छोटे बेटे आयुष के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिय था। इससे शशि व अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छोटे बेटे आयुष को उपचार के लिए बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बुधवार की रात उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही शशि का पति व उसका परिवार फरार है। मायके वालों का आरोप है कि शशि का पति अशोक उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। मायके वालों ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शशि व अशोक की बेटी सोनी अकेली रह गई है। सदमे से गुमसुम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed