फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man 's body was found hanging from a tree

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Fri, 02 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
रायपुर सादात में ढकिया बावन सराय वन क्षेत्र में पेड़ पर युवक का शव लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन

 युवक की शिनाख्त जसपुर निवासी पिंटू के रूप में हुई है।
  बृहस्पतिवार को ढकिया बावन सराय वन क्षेत्र में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिलने की सूचना पुलिस को मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर उसकी शिनाख्त पास के गांव लालवाला में कराई। लालवाला निवासी फूल सिंह ने युवक के कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने धेवते पिंटू के रूप में की। फूल सिंह ने बताया कि उसका 22 वर्षीय धेवता पिंटू पिछले दो माह से अपनी पत्नी रूपा के साथ उसके घर पर रह रहा था। उन्होंने बताया कि पिंटू की पत्नी रूपा अपने भाई के साथ पिंटू की मर्जी के खिलाफ मायके चली गई थी। इसके बाद 25 अगस्त से वह अचानक घर से गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बावजूद पिंटू का कोई सुराग नहीं लगने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed