{"_id":"57965e784f1c1b356421e6ca","slug":"young-man-killed-in-lenpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनपुरी में युवक का कत्ल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनपुरी में युवक का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर के ग्राम लेनपुरी युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलीलपुर में गांव लेनपुरी में युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया गया। इस मामले में परिजनों ने मृतक के दोस्त के खिलाफ ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
चांदपुर के गांव लेनपुरी निवासी तेजपाल उर्फ भूरे (25) रविवार की दोपहर घर से निकला था। शाम सात बजे उसका फोन नहीं लगने पर अनहोनी के डर से परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार की सुबह तेजपाल का शव उसके दोस्त जयराम के खेत की नाली में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने जयराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जयराम को दबोच लिया है। परिजनों का आरोप है कि जयराम ने तेजपाल को पहले शराब पिलाई थी। रात में झोपड़ी में बंधक बनाकर पीट-पीट कर मार डाला। हत्या के कारणों के बारे में परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।