फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young Hindu Vahini Board reports on charge

युवा हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Sep 2016 12:04 AM IST
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के  गांव बनावली में ईसाई मिशनरी के अनुयायियों द्वारा कथित धर्मांतरण के मसले को लेकर सत्संग में हुए बवाल में युवा हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह को नामजद करते हुए आधा   दर्जन अज्ञात के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट   दर्ज हुई है। उधर, युवा हिंदू वाहिनी के   मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने लगे   आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट गांव धर्मशा नंगली निवासी संसार सिंह ने दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव बनावली में गांव के एक व्यक्ति के घर सत्संग का आयोजन था। सत्संग में घर परिवार के सदस्यों के दुख बीमारियों को दूर करने को परमपिता परमेश्वर स्मरण कर रहे थे। सत्संग को करने व कराने से अब तक कई ऐसे लोगों के रोग मिटे हैं, जिन्हें डाक्टरों ने भी लाइलाज कर दिया था। आरोप है कि रविवार को जब गांव में सत्संग चल रहा था, तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गांव में पहुंचे और सत्संग में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed