{"_id":"57e96a0c4f1c1bf70a5751c1","slug":"young-hindu-vahini-board-reports-on-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवा हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के गांव बनावली में ईसाई मिशनरी के अनुयायियों द्वारा कथित धर्मांतरण के मसले को लेकर सत्संग में हुए बवाल में युवा हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उधर, युवा हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने लगे आरोपों को निराधार बताया है।
कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट गांव धर्मशा नंगली निवासी संसार सिंह ने दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव बनावली में गांव के एक व्यक्ति के घर सत्संग का आयोजन था। सत्संग में घर परिवार के सदस्यों के दुख बीमारियों को दूर करने को परमपिता परमेश्वर स्मरण कर रहे थे। सत्संग को करने व कराने से अब तक कई ऐसे लोगों के रोग मिटे हैं, जिन्हें डाक्टरों ने भी लाइलाज कर दिया था। आरोप है कि रविवार को जब गांव में सत्संग चल रहा था, तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गांव में पहुंचे और सत्संग में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।