{"_id":"58f508714f1c1b1774471a70","slug":"woman-tried-to-self-abuse-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को समझाते एसएसआई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में एक सप्ताह पूर्व गैर संप्रदाय के युवक के साथ फरार हुई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर युवती के परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ थाने में हंगामा किया। युवती की मां ने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती मोहल्ले के ही युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती के पिता ने 12 अप्रैल को युवक के विरुद्घ पुत्री को बहलाफुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले में तनाव बना हुआ था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे युवती के परिजन मोहल्ले वालों के साथ थाने पहुंच गए।
युवती की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान युवती की मां ने पुलिस पर जानबूझ कर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस दौरान युवती की मां ने केन में भरा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेलकर आत्मदाह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला से केरोसिन की केन और माचिस छीनकर उसे आग लगाने से रोका। बाद में प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे, एसएसआई रामचंद्र सिंह ने युवती की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे ने बताया कि इस मामले में उच्च न्यायालय से उन्हें आदेश मिले हैं। न्यायालय के आदेश का अध्ययन किया जा रहा है। युवती को शीघ्र ही बरामद कर उसके न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।