फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman's death from diarrhea

डायरिया से महिला की मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंडावली। मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिया है। हर घर में कोई न कोई बीमार पड़ा हुआ है। डायरिया से पीड़ित एक महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वायरल के प्रकोप से दहशत का माहौल है। क्षेत्र के गांव मंझाड़ी निवासी भूपेंद्र सिंह की पत्नी सीमा (32) शनिवार अचानक उल्टी-दस्त से पीड़ित हुई। परिजनों ने उसे नजीबाबाद लाकर उपचार दिलाया।
विज्ञापन


रविवार को फिर से उसकी सेहत बिगड़ गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर सोमवार सुबह उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। पूरे दिन बिजनौर में उपचार के बाद चिकित्सकों ने शाम उसे चिंताजनक हालत में मेरठ रेफर किया, जहां देर रात सीमा की मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


उधर, गांव में कई ग्रामीण डायरिया एवं वायरल से पीड़ित हैं। मंझाड़ी निवासी रॉबिन की तीन माह की पुत्री अवनी दो-तीन दिन से डायरिया से पीड़ित होने के कारण बिजनौर अस्पताल में भर्ती है। उधर, नयागांव निवासी डेढ़ वर्षीय बालक फैज को डायरिया से पीड़ित होने के कारण पीएचसी मंडावली में उपचार दिलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी प्रभारी डॉ.संदीप ने बताया कि रोजाना 100 से 150 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल के मरीजों की संख्या ज्यादा है। डायरिया और संक्रामक बीमारियों के मरीज भी इलाज के लिए आ रहे हैं। इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed