फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   With Tmnchon arrested

तमंचों के साथ एक दबोचा

Tue, 31 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंडावली में विधानसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में पुलिस व प्रशासन काफी सजग नजर आ रहा है। रविवार रात पुलिस टीम ने गांव लाहककलां से एक व्यक्ति को तीन तमंचे, कुछ अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरणों के साथ दबोचा।
विज्ञापन

मंडावली थाने के उपनिरीक्षक शिवशंकर शर्मा एवं रामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात गांव लाहककलां में दबिश दी। पुलिस ने विनोद को उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस ने विनोद के पास से तीन तमंचे, कुछ अधबने तमंचे, कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया। एसआई शिवशंकर सिंह की ओर से विनोद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। उधर, आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव लाहककलां में दबिश देकर एक घर से कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम आने की सूचना पर कच्ची शराब बनाने के आरोपी भाग निकले। टीम शराब और उपकरण कब्जे में लेकर लौट आई। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, टीम ने नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव उब्बनवाला में दबिश देकर एक घर से कच्ची शराब, लाहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। घर पर मिली महिला को शराब बनाने का गोरखधंधा तुरंत बंद कर देने की चेतावनी देकर टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed