फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wife murdered by hammer in the head

सिर में हथौड़ा मारकर पत्नी की हत्या

Thu, 25 Apr 2019 11:05 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 25 Apr 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered by hammer in the head
आरोपी पति। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नहटौर में चरित्र पर शक होने पर एक व्यक्ति अपना आपा खो बैठा और पत्नी के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भागने के प्रयास में छत से कूदा तो उसके दोनों पैरों में चोट आ गई और वह भाग नहीं सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन





कोतवाली देहात के मोहल्ला रजानगर निवासी साजिद पुत्र छोटे ने एक वर्ष पूर्व नहटौर के गांव बैरमनगर में मकान बनाया था। वह पत्नी और बच्चों सहित मकान में रहने लगा। इस मकान में उसने आरओ वाटर प्लांट लगाया था। साजिद बुधवार शाम पत्नी और बच्चों के साथ कोतवाली देहात से अपने नहटौर के घर पर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 12 बजे शोर शराबा होने पर पड़ोसी घर पहुंचे, तो साजिद का लड़का सुबहान बदहवास हालत में चिल्ला रहा था। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा कि साजिद की 36 वर्षीय पत्नी ताहिरा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसी दौरान साजिद मकान की छत से कूदकर भागने लगा। कूदने के दौरान उसके पैर में चोट लग गई। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल ताहिरा को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए साजिद ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। बात बढ़ी तो साजिद को गुस्सा आ गया और वह अपना आपा खो बैठा। उसने पत्नी के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पड़ोसी इरशाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन साल से पति कर रहा था परेशान
नहटौर। घटना की सूचना पर ताहिरा के मायके वाले सुबह के समय थाने पहुंचे। उनका कहना था कि साजिद ताहिरा को तीन चार साल से परेशान कर रहा था। कुछ दिन पूर्व आरओ वाटर प्लांट लगाने के लिए उसने मायके वालों से एक लाख रुपये लेने के लिए ताहिरा को भेजा था। लेकिन रुपये नहीं मिलने से वह नाराज था।





दहेज के लिए तीन माह की गर्भवती की हत्या
कोतवाली देहात। दहेज में बाइक न लाने पर एक महिला के ससुरालियों ने करीब तीन माह की गर्भवती की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मृतका की मां ने पति समेत सात ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    जनपद अमरोहा के मोहल्ला लकड़ो निवासी मुजफ्फर हुसैन की करीब 22 वर्षीय पुत्री कनीज फिजा का निकाह छह मई 2018 को गांव खोड़पुरा निवासी मोहम्मद आलम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही कनीज के ससुराल वाले उसे दहेज में बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार को कनीज के पति मोहम्मद आलम ने अपने तीन भाई, दो बहन और मां के साथ मिलकर कनीज को फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। मायके वालों के अनुसार मृतका करीब तीन माह की गर्भवती थी। मृतका की मां चांदनी ने मृतका के पति मोहम्मद आलम, सास लज्जो, दो नंद, तीन देवर और जेठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, नजीबाबाद नायब तहसीलदार राजीव यादव, कानूनगो महेंद्रजीत सिंह आदि के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी ससुराल वाले अभी फरार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed