{"_id":"5884ffd04f1c1b1a6eeff007","slug":"well-wood-laden-vehicle-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर की लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला में खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों की सजगता से वन क्षेत्र से चुराकर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी वाहन सहित पकड़ ली गई। लकड़ी चोर मौके से भाग निकले। वन विभाग ने वाहन को सीज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार देर रात रामपुरचाठा के जंगल क्षेत्र से राजगढ़ की ओर जा रहे एक वाहन को खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने रोका, तो वाहन में सवार लोग मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने पहुंचकर देखा कि उसमें खैर की लकड़ी भरी थी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना रामपुरचाठा वन चौकी पर तैनात वन दरोगा भरतलाल को दी गई। भरतलाल ने खैर की लकड़ी से भरा महिंद्रा वन चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया।
साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। वाहन स्वामी एवं चालक के संबंध में जानकारी न होने पर वाहन को सीज कर वन संपदा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। वन कर्मियों की लापरवाही से आए दिन जंगल से कीमती लकड़ियां चोरी हो रही हैं। बीते कुछ दिनों में लोगों की सजगता से चोरी की गई लकड़ी वन विभाग बरामद कर चुका है।