फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vet looted

पशु चिकित्सक को लूटा

Tue, 15 Nov 2016 11:05 PM IST
बिजनौर उत्तर प्रदेश
बिजनौर उत्तर प्रदेश Updated Tue, 15 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के बेगावाला में  घर लौटते समय बदमाशों ने पशु चिकित्सक को मारपीट कर बाइक, मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिए। चिकित्सक को मौके पर घायल अवस्था में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। चिकित्सक ने पुलिस में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


कोतवाली शहर के गांव बाखरपुर निवासी पशु चिकित्सक नरेश गांव धर्मनगरी में पशु का इलाज करने गए थे। धर्मनगरी से वह अकेले बाइक से लौट रहे थे। घर लौटते देर हो गई। धर्मनगरी से बाहर निकले तो आम के बाग के पास नकाबपोश पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले तो उनके साथ मारपीट की, फिर उनकी बाइक, मोबाइल व जेब में रखे एक हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश जंगलों में भाग गए। चिकित्सक घायल हालत में धर्मनगरी गांव आए और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने चिकित्सक को उपचार के लिए बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने चिकित्सक के परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। चिकित्सक ने तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed