{"_id":"57ab73d74f1c1bee07ee48c0","slug":"vasu-another-scandal-turned-the-baby-s-reflexes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की सजगता से टला एक और वासु कांड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची की सजगता से टला एक और वासु कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
चंदक में पकड़ा गया फर्जी मामा सद्दाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक में आठ साल की बच्ची की सजगता से युवक के इरादों पर पानी फिर गया। बदमाश बच्चों को अगवा करने में विफल हो गए। एक और वासु कांड की पुनरावृत्ति के बचने से बच्चे के परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। दुकानदारों ने आरोपी युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को अपना मामा बताते हुए साथ चलने के लिए दबाव डाल रहा था।
14 जुलाई को शहर के एक छात्र वासु का ई-रिक्शा से स्कूल से घर लौटते समय उसे अगवा कर लिया गया।
उस बच्चे का अपहरण बाइक सवारों ने अपने को उसका मामा बताकर किया। बच्चे के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। इसी कड़ी में बुधवार को गांव छिंदोक निवासी अमित कुमार की आठ साल की बेटी वंशिका कुमार बाल विहार स्कूल में कक्षा चार और पांच साल का बच्चा चीनू कक्षा एक का छात्र है। बुधवार को एक युवक स्कूल आया।
उसने अपना नाम मोहित बताते हुए कहा कि वह वंशिका और चीनू का मामा है। उसने प्रधानाचार्य पवन कुमार से बताया कि वंशिका और चीनू के पिता का एक्सीडेंट हो गया है। वह उनके दोनों बच्चों को लेने आया है। दोनों बच्चों को प्रधानाचार्य के कक्षा में बुलाया गया। इस पर वंशिका ने युवक के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। उसने अपने पिता का मोबाइल नंबर स्टाफ को देकर उनसे बात करने को कहा। प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने अमित कुमार से बात की, तो उसने खुद को ठीक बताते हुए उसके बच्चों को युवक के साथ न भेजने को कहा। पोल खुलते ही युवक वहां से भागने लगा।
विज्ञापन
स्टाफ के शोर मचाने पर स्कूल के बाहर दुकानदारों ने युवक को दबोच लिया। युवक ने अपना नाम मुजफ्फरनगर के गांव बुढ़ाना निवासी सद्दाम बताया। वह कनखल हरिद्वार में रहकर किराए पर गाड़ी चलाता है। अमित से विवाद के बाद उसकी पत्नी पूजा भी करीब छह माह से कनखल में रह रही है। बच्चे अमित के पास ही रहते हैं। बताया जाता है कि सद्दाम पूजा का परिचित है। उसके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं। एक आधार कार्ड पर मोहित व दूसरे पर सद्दाम नाम लिखा है। दोनों आधार कार्ड पर सद्दाम का ही फोटो प्रिंटेंड है। पुलिस ने सद्दाम के खिलाफ अपहरण के प्रयास व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने सद्दाम की निशानदेही पर स्कूल से कुछ दूर उसकी कार बरामद की है। कार से बोतल में भरा पेट्रोल, कपड़े वाला टेप व पट्टी बरामद की है। गाड़ी से बरामद सामान सद्दाम के खतरनाक इरादे बता रहे हैं। गाड़ी से कुछ दूर पुलिस को दोनों बच्चों की मां पूजा भी मिली है। एसओ सुरेंद्र पचौरी के अनुसार सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।