फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttarakhand police arrested Dabish

उत्तराखंड पुलिस ने दी दबिश

Fri, 05 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर में उत्तराखंड राज्य की पुलिस ने ऋषिकेश के एक होटल से करीब चार वर्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण करने के मामले में वांछित पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन को पकड़ने के लिए दबिश दी।   
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वर्ष 2013 में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी विजयवीरी के खेमे के जिला पंचायत सदस्यों को बिजनौर के कई सपा के दिग्गज नेताओं ने ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक होटल मेें हमला करके उन्हें अगवा कर लिया था। इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन समेत जिले के 10 नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिए थे। काफी समय तक न्यायालय में उपस्थित न होने पर अभियुक्तों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी  किए गए।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस इस मामले में शामिल  बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने की फिराक में लगी हुई है।  बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला से एसआई विकास भारद्वाज, प्रदीप सैनी, शेखर सैनी ने स्थानीय थाने पुलिस को साथ लेकर कस्बा झालू में वांछित पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन को पकड़ने के लिए दबिश  दी। राशिद हुसैन के  नहीं मिलने पर पुलिस लौट आई। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने छापामारी की पुष्टि की है। कहना है ‌िक उत्तराखंड पुलिस आई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed