फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: The attack on police team by villagers in a village of Bijnor and one daroga and two constable injured

यूपी: बिजनौर में पुलिस पर हमला, पथराव में दरोगा और दो सिपाही घायल, ये है पूरा मामला

Mon, 13 Sep 2021 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Sep 2021 07:28 PM IST
सार

बिजनौर जिले के एक गांव में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। बताया गया कि पथराव में एक दरोगा और दो सिपाही घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP News: The attack on police team by villagers in a village of Bijnor and one daroga and two constable injured
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर नारायण उर्फ नंगला में मारपीट के आरोप में कोर्ट से जारी नोटिस को तामील कराने गई पुलिस टीम पर गांव के एक अन्य व्यक्ति ने पथराव कर दिया। जिसमें दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। पथराव में सरकारी कार का पीछे का शीश भी टूट गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। घायल दारोगा और सिपाहियों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। दारोगा यशवीर सिंह की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पुलिस पर हमला, कार का शीशा भी तोड़ा
थाने में तैनात उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र के गांव सरकथल नंगला उर्फ हकीमपुर नारायन उर्फ नंगला निवासी ग्रामवासियों पर पूर्व में विचाराधीन मामले की विवेचना करने गांव पहुंचे थे। आरोप है कि जब वह दिनेश कुमार उर्फ कलवा को बुलाकर नोटिस तामील करा गांव में संबंधित अपराधों के तहत ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान पुनीत पुत्र तेजपाल उनके पास आया और पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों से मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने लगा। हमले में दारोगा यशवीर सिंह, कांस्टेबल अमित हुड्डा, निर्मल प्रताप सिंह घायल हो गए। थाने की सरकारी कार का पिछला शीशा भी टूट गया है। उप निरीक्षक यशवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक रामअर्ज का कहना है कि जिसको नोटिस तामील कराना था, उसे कोई दिक्कत नहीं थी। दिक्क्त गांव के एक अन्य व्यक्ति को हुई थी। उसी ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुनीत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के साथ किसी ने मारपीट नहीं की: ग्रामीण
ग्रामवासियों का कहना है कि पुलिस के साथ गांव में मारपीट नहीं हुई है। बल्कि पुलिस ने गांव में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। उसके बाद रात में जब ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हलका दारोगा की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मियों ने पीएसी जवानों के साथ मिलकर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान नगीना चौराहा पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना से एसपी बिजनौर और डीआईजी मुरादाबाद को अवगत कराकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed