फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: two tantrik has sexually assault attacked on two girls in Meerut and Muzaffarnagar

यूपी में तांत्रिकों का जाल: इलाज के बहाने युवतियों को बना रहे शिकार, सामने आए दुष्कर्म के दो बड़े मामले

Tue, 06 Jul 2021 10:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Jul 2021 10:22 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में तांत्रिकों का जाल फैला हुआ है। यहां दो तांत्रिकों ने इलाज के बहाने दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
UP Crime News: two tantrik has sexually assault attacked on two girls in Meerut and Muzaffarnagar
फाइल फोटो।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ये है मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र रशीद नगर निवासी तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गजरौला थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय बीमार किशोरी का इलाज करने के बहाने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हुए किसी को बताने पर तंत्र विद्या द्वारा जान से मारने की धमकी दे डाली। मंगलवार को किशोरी ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किशोरी ने बताया कि वह आठ माह से बीमार थी। काफी इलाज कराने के बाद भी ठीक न होने पर मां ने अपने परिचित भावनपुर थाना क्षेत्र जई निवासी तारिक को जानकारी दी। तारिक ने महिला से अपने दोस्त तांत्रिक अफजाल मलिक से इलाज करवाने की सलाह दी। इसके बाद मां किशोरी को तांत्रिक अफजाल के यहां लेकर पहुंचीं। तांत्रिक ने किशोरी का इलाज करने के साथ ही तंत्र मंत्र से लाखों रुपये दिलाने का झांसा दिया और तांत्रिक ने महिला से 26 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि किशोरी को आराम नहीं मिला तो महिला ने तांत्रिक से अपने रुपये मांगे। मंगलवार को तांत्रिक ने किशोरी को अपने घर पैसे दिलाने के बहाने बुलाया।
विज्ञापन


किशोरी के मुताबिक, जब वह तांत्रिक के मकान पर पहुंचीं तो वहां अफजाल मलिक निवासी रशीदनगर, तारिक निवासी गांव जई, असलम और कारी जुल्फिकार निवासी पबला थाना इंचौली मौजूद थे। आरोप है कि इन्होंने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वह मां के पास पहुंचीं और घटना के बारे में बताया। इसके बाद किशोरी और उसकी मां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने किशोरी के साथ पहुंचकर एसएसपी ऑफिस में शिकायत की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन से इनकार पर दुष्कर्म करने का आरोप

परतापुर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया। इसमें बताया कि उसने बिना धर्म परिवर्तन किए मुस्लिम युवक से शादी की थी। अब देवर महिला से धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा था। महिला ने इनकार किया तो देवर ने दुष्कर्म किया।

मंगलवार परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व महिला ने बिना धर्म परिवर्तन किए मुस्लिम युवक शमशेर खान से शादी कर ली थी। उसके बाद महिला अपने पति के घर ही रहकर पूजापाठ करती थी। जो महिला के देवर नबी शेरखान को पसंद नहीं था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही देवर नबी शेरखान महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। और घर मे पूजापाठ करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि महिला ने जब धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया तो आरोपी देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तांत्रिक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

उधर, मुजफ्फरनगर के खतौली में एक तांत्रिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा परिजनों को बताए जाने के बाद उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की शामली निवासी एक तांत्रिक से फोन पर बातचीत हुई। कई दिन चली बातचीत के बाद तांत्रिक महिला का उपचार करने के लिए सोमवार को मिठाई का डिब्बा लेकर महिला के घर पहुंचा। तांत्रिक ने घर आई महिला की ननद की लड़की को देखा और उसका उपचार करने की बात कही। आरोप है कि तांत्रिक महिला को गुमराह करते हुए युवती को कमरे में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पूरा मामला अपने मामा से बताया। इसके बाद मामा ने दुष्कर्म की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।  

सीओ राकेश सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति आशिक इलाही पीड़ित के घर गत दिवस आया था। पीड़ित के घर रह रही युवती का तंत्र विद्या से उपचार करने के लिए आरोपी व्यक्ति युवती को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed