फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP crime News: miscreants have looted 10 lakh 78 thousand rupees from the employee in Bijnor

बड़ी वारदात: कर्मचारी से 10 लाख 78 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश, मचा हड़कंप

Mon, 14 Jun 2021 05:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Jun 2021 05:42 PM IST
सार

यहां 10 लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP crime News: miscreants have looted 10 lakh 78 thousand rupees from the employee in Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सोमवार को लूट की एक बड़ी वारदात हो गई। बेखौफ बदमाश रामपुर सोसायटी के कर्मचारी से 10 लाख 78 हजार लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


बताया गया कि कोतवाली देहात में चार नकाबपोश बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कर्मचारी रुपये जमा कराने कोतवाली देहात आ रहे थे। कोतवाली देहात और किरतपुर क्षेत्र में कॉम्बिंग कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में सहकारी समिति के कर्मचारियों से लूट करने वाले बदमाश पहले से ही नहर पर घात लगाए बैठे थे। बदमाशों को पहले से मालूम था कि कर्मचारी रकम लेकर आ रहे हैं। पुलिस इस घटना में लूटपाट के शिकार कर्मचारियों के अलावा दो संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ करने में जुटी है। ये संदिग्ध पुलिस की गाड़ी का सायरन बजते ही भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुरशादी उर्फ रामपुर किसान सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी गोपाल व राजकुमारी से नहर के पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने दस लाख 78 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। गोपाल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर इस घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, लूटपाट करने वाले बदमाशों को पहले से ही मालूम था कि बैंक में रुपये जमा करने के लिए कर्मचारी नहर के रास्ते से ही आएंगे। इसलिए बदमाश पहले से ही वहां घात लगाए बैठे थे। कर्मचारियों की बाइक आते ही बदमाशों ने ओवरटेक करके गोपाल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर बाइक को रोक लिया। 


हालांकि पुलिस अभी तक इस घटना को संदिग्ध मान रही है और दोनों कर्मचारियों से पूछताछ करने में जुटी है। नहर के पास पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर भाग रहे दो युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन युवकों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। इसके अलावा कई और युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के अनुसार कई थानों की पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम भी घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed