{"_id":"6094f1e3707b8d23c94d3b40","slug":"up-crime-news-a-woman-died-in-fight-of-two-sides-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक महिला की मौत, थाने के सामने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक महिला की मौत, थाने के सामने लगाया जाम
Fri, 07 May 2021 01:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 May 2021 01:23 PM IST
सार
बिजनौर के गांव कड़ापुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान गांव निवासी सविता की मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने के सामने जाम लगाया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कड़ापुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान गांव निवासी सविता की मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से ज्यादा चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। एक दिन पहले ही हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया में नए ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला किया गया था। वहीं स्योहारा में भी तीन दिन पहले चुनावी रंजिश के चलते हत्या हुई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. यूपी: सपा विधायक समेत 35 नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
. यादें: चौधरी अजित सिंह का बिजनौर से था गहरा नाता, आपने नहीं सुुने होंगे ये दिलचस्प किस्से