{"_id":"5b1d6d2f4f1c1bf86e8b7527","slug":"unlegal-mining-stopped-in-ganga-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे रोका अवैध खनन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा किनारे रोका अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के बालावाली क्षेत्र में पकड़ी गई खनन करती ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर में भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह की सूचना पर अधिकारियों ने गंगा किनारे किया जा रहा खनन रुकवाया है। खनन माफिया उत्तराखंड की परमिशन दिखाकर यूपी की सीमा में खनन कर रहे थे। गंगा किनारे खनन के काम में लगे कई वाहन को सीज किया गया है। इस दौरान खनन माफिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे आक्रोशित भाजपाइयों ने खनन माफिया के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने खनन माफिया को दबोच लिया है।
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद गंगा किनारे के गांवों में अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। खनन माफिया धारा के पास से रेत निकाल रहे हैं। रविवार को सांसद भारतेंद्र सिंह ने डीएम अटल कुमार राय व एसपी उमेश कुमार सिंह को बालावाली पुल के पास अवैध खनन होने की सूचना दी।
सूचना पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह कानूनगो आदि की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी थे। वहां खनन कार्य किया जा रहा था।
तहसीलदार ने खनन के आदेश पत्र दिखाने को कहा तो खनन माफिया दिल्ली निवासी डा.खालिद ने उत्तराखंड में परमिशन के कागज दिखाए। इस पर तहसीलदार ने खनन रूकवा दिया। खनन में लगे दो ट्रैक्टर, चार ट्राली तथा एक जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। इस दौरान डा.खालिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
इससे भाजपाईयों में रोष फैल गया। भाजपाईयों के एतराज पर पुलिस ने डा.खालिद को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता मनोज कुमार ने डा.खालिद के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। मंडावर थाना प्रभारी अंशुमाली भारती के अनुसार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
पुलिस की मिलभगत से हो रहा खनन ः सांसद
सांसद भारतेंद्र सिंह ने बिजनौर में प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस की मिली भगत से अवैध खनन किया जा रहा है। अफसर सब कुछ जानकर भी आंख मूंदकर बैठे हैं। उन्होंने डीएम व एसपी से खुद मामले के बारे में बताया तो अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। कहा कि गंगा किनारे किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। जो भी अधिकारी या पुलिसकर्मी अवैध खनन में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंगा किनारे बाएं तट पर बिजनौर के तथा दाएं तट पर उत्तराखंड के गांव बसे हैं। दाएं तट पर बसे गांव रामसहायवाला, हिम्मतपुर बेला व इंच्छावाला भी बिजनौर में आते हैं। उत्तराखंड ने गंगा किनारे तटबंधों का निर्माण करा दिया है। इससे गंगा का पानी अब बिजनौर के गांवों की ओर कटान करता है। अगर बिजनौर की ओर खनन होगा तो गंगा का कटान और बढ़ेगा तथा इससे करीब 40 गांवों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा जाएगा।प्रेस वार्ता में विधायक अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेे।