{"_id":"0932aa5d4a70964a7801814db2829658","slug":"uncle-put-out-wicked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का मामा निकला दुष्कर्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का मामा निकला दुष्कर्मी
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। चारा लेने जंगल गई किशोरी से बलात्कार करने वाले रिश्ते के मामा को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
शुक्रवार को चारा लेने जंगल गई एक किशोरी से क्षेत्र के गांव हीमपुर निवासी उसके रिश्ते के मामा जरीफ ने डरा-धमकाकर उससे बलात्कार किया था। पुलिस ने आरोपी जरीफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जरीफ ने पुलिस को बताया कि उसका किशोरी के परिवार में काफी समय से आना-जाना था। वह पहले से ही किशोरी पर बुरी नजर रखता था।
किशोरी के जंगल जाने के समय व स्थान तक की उसको पूरी जानकारी थी। शुक्रवार को उसने गांव से ही किशोरी का पीछा शुरू कर दिया था। जंगल में एक सुनसान स्थान पर उसने किशोरी को दबोच लिया। आरोपी के मुताबिक उसे उम्मीद नहीं थी कि किशोरी उसकी शिकायत परिजनों से कर देगी। एसओ संजय तोमर ने आरोपी के खिलाफ चालान कर दिया है।
वहीं नहटौर में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के ही युवक राहुल पुत्र समरपाल के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक विजय यादव ने बताया कि रविवार सायं को सात बजे आरोपी राहुल को चांदपुर चुंगी के निकट से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक राहुल के घर पर हंगामा होने के दौरान उसकी मां मकान पर सो रही थी। इसी दौरान मकान से नीचे गिर गई। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। प्रभारी निरीक्षक विजय यादव ने महिला के घायल होने की पुष्टि की हैं।