फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trying to steal the bank by putting a blanket

कुंबल लगाकर बैंक में चोरी की कोशिश

Sun, 18 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Trying to steal the bank by putting a blanket
एसबीआई इवनिंग ब्रांच में चोरों ने सेफ को खोल लिया था। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद  में पुलिस निष्क्रियता से चोरों के निशाने पर अब बैंक भी आ गए हैं। नजीबाबाद में स्टेट बैंक की इवनिंग ब्रांच का कुंबल काटकर चोरों ने बैंक में प्रवेश किया। दुस्साहसी चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम के हैंडिल व दीवार को क्षति पहुंचाने के साथ बैंक की मशीनों को तोड़ डाला। प्रात: बैंक खुलने पर वारदात का बैंककर्मियों को पता चला।
विज्ञापन

मालगोदाम तिराहे पर स्थित एसबीआई मेन मार्केट (इवनिंग ब्रांच) पर चोरी की बड़ी वारदात टल गई। बैंक का कुंबल काटकर चोरों ने बैंक में प्रवेश किया। मैनेजर कक्ष में रखा सीसीटीवी कैमरा, मॉनीटर, सेल्फ प्रिंटिंग मशीन को एटीएम समझकर तोड़ डाला। दुस्साहसी चोरों ने बैंक में रखी सेफ का ताला तोड़कर कैश ढूंढने का प्रयास किया। कुछ हाथ न लगने पर चोर बैरंग लौट गए।     
विज्ञापन

 प्रात: 10 बजे मुख्य द्वार खोलकर जैसे ही बैंक के मैसेंजर जगदीश पंडित ने स्वीपर सचिन के साथ बैंक में प्रवेश किया, तभी बैंक का सामान खुर्दबुर्द मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेंजर उस समय दंग रह गया, जब चोरों द्वारा स्ट्रांग रूम का हैंडिल तोड़कर स्ट्रांग रूम खोलने का प्रयास मिला। चोरों ने स्ट्रांग रूम न खुलने पर दीवार काटकर स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक बाबूराम एवं बैंककर्मी बैंक पहुंचे। सीओ रामानंद कुशवाहा को बैंक प्रबंधक ने घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed