फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   tried for ak-47 loot by muneer

एके-47 लुटने की फिराक में था मुनीर 

Fri, 01 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
tried for ak-47 loot by muneer
मुनीर की फाइल फोटो - फोटो : मुनीर की फाइल फोटो
बिजनौर(ब्यूरो)। एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना का हत्यारोपी मुनीर अत्याधुनिक हथियार लूटने की फिराक में काफी दिनों से लगा हुआ था। हथियार लूटने के साथ बैंक की मोटी रकम लूटने का भी मुनीर साजिश रच रहा था।
विज्ञापन


तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना का मर्डर करने के बाद भी मुनीर ने अपने इरादे नहीं बदले थे। जरायम की दुनिया में उनके कदम बढ़ते जा रहे थे। मुनीर फरारी के दौरान किसी अत्याधुनिक हथियार को लूटना चाहता था। इसका मुनीर साजिश रहा था। मुनीर को एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार की तलाश थी।  
विज्ञापन


मुनीर ने पूछताछ के दौरान बिजनौर से गई पुलिस टीम को यह बात  बताई है। हथियार के साथ मुनीर की नजर  बैंक के  बडे़ कैश पर लूट पर भी थी। बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुंबई के किसी इलाके में जाकर शरण लेने की फिराक में था। वहां कुछ  समय बिताने के बाद मुनीर फिर से अपनी अपराध की दुनिया में तहलका मचाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीर ने पुलिस  को बताया कि उसे अच्छे हथियार  रखने का शुरू से शौक रहा है। पहले से वह अच्छे हथियार रखता आया है। फरारी के दौरान मुनीर का कोर्ट में सरेंडर करने का भी कोई इरादा नहीं था। मुनीर ने पुलिस को बताया कि वह कभी आत्मसमर्पण नहीं करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed