{"_id":"c2497ff9e07f9dfe027b954c7dda8e9f","slug":"tractor-crushed-the-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेहड़/राजा का ताजपुर। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका अपने माता-पिता के साथ बाइक से नानी के घर से अपने घर अफजलगढ़ जा रही थी। आरोपी चालक ट्रैक्टर को छोड़ मौके से भाग गया। परिजनों ने कहा जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर लेती, वह घटना स्थल से शव को नहीं उठने दिया जाएगा। गुस्साए ग्रामीण संपर्क मार्ग पर जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। सूचना मिलने पर अफजलगढ़ पालिका के पालिकाध्यक्ष जावेद विकार मौके पर पहुंचे। घटना पर दुख जता परिजनों को ढांढस बंधा न्याय दिलाने का भरोसा देकर शांत करने लगे रहे। अंत में मामला समझौते के बाद शांत हो गया।
अफजलगढ के मुहल्ला नेजो सराय निवासी शाहिद ने बताया वह जब शुक्रवार को दुपहर बाद अपनी सुसराल गांव उदयपुर से पत्नी और छह वर्षीय पुत्री आलिया के साथ बाइक से घर आ रहा था तो भक्तता वाला -सुआ वाला मार्ग पर वादीगढ़ के पास उसकी बाइक में किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी पुत्री बाइक से गिर गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार भाग गया। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बालिका को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ भाग गया। घटना स्थल पर भीड़ जमा रही। परिजनों ने कहा जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर लेती, वह शव को घटना स्थल से नहीं उठने देंगे।
वहीं राजा का ताजपुुर में स्योहारा थाने के गांव विशनपुरा निवासी रणवीर सिंह मुरादाबाद की एक कंपनी में काम करता था। उसके साथ पास के गांव कमाला निवासी उसका जीजा नितिन भी काम करता है। दोनो बाइक से करवाचौथ मनाने घर आ रहे थे।
विज्ञापन
हरथला के पास उनकी बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में रणवीर (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका जीजा नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है। रणवीर सिंह की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, एसओ का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर कोई तहरी नहीं मिली। परिवारवाले शव को अपने साथ ले गए।