{"_id":"582b4cfb4f1c1b56368feeff","slug":"thrown-out-of-the-police-station-in-an-unconscious-condition-of-juvenile","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को बेहोशी के हालत में कोतवाली के बाहर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर को बेहोशी के हालत में कोतवाली के बाहर फेंका
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के अफजलगढ़ में कार सवार बदमाश दो दिन से लापता किशोर को कोतवाली के बाहर फेंक गए। घटना से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की हीलाहवाली की वजह से बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बेहोश किशोर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला बेगम सराय निवासी फरमान (16) पुत्र इमरान दो दिन से संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया था। परिजनों ने किशोर की संभावित स्थानों पर तलाश की, परंतु उसका कहीं पर पता नहीं लगा। परिजनों ने लापता किशोर की बरामदगी को पुलिस को तहरीर दी। मंगलवार को दोपहर बाद कार सवार बदमाश किशोर को बेहोशी की हालत में कोतवाली के बाहर डाल भागे। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
परिजनों ने कहा कि किशोर के शरीर पर करंट लगाने के निशान बने हैं। परिजन घटना को दो दिन पहले घर पर हुई फायरिंग की घटना से जोड़कर देख रहे हैं। अज्ञात बदमाशों ने दो दिन पहले पीड़ित परिवार के घर के बाहर जमकर फायरिंग की थी। उधर, कोतवाल राजकुमार शर्मा ने कहा कि घटना गंभीर है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।