{"_id":"5888f5844f1c1b5222cf4adb","slug":"three-was-finally-picked-up-with-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":" हथियारों के साथ तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के साथ तीन दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को दबोचा। बरामद एक बंदूक, दो तमंचों और कारतूसों को सीज कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि वे कृषि फार्म की रखवाली करते हैं। आपराधिक तत्वों और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए हथियार रखे थे।
मंगलवार देर शाम मंडावली थाने के एसआई रामवीर सिंह, भागूवाला चौकी प्रभारी यतेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ सबलगढ़ खादर क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने बाइक से जा रहे दो लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध तमंचा कब्जे में लेने के साथ बिजनौर के गांव गोपालपुर निवासी अनुज एवं कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव लल्लनवाला निवासी सुधीर को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सबलगढ़ में ओमपाल के कृषि फार्म पर रखवाली करते हैं और किसी काम से भागूवाला जा रहे थे। पुलिस दोनों को साथ लेकर कृषि फार्म पर पहुंची। कृषि फार्म पर मौजूद ओमप्रकाश के पास से भी पुलिस ने एक बंदूक, एक तमंचा और 10 कारतूस बरामद किए। अवैध असलाह कब्जे में लेकर पुलिस तीनों को थाने ले आई। यहां असलाह सीज करने के साथ एसआई रामवीर सिंह ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेजा : नजीबाबाद। जीआरपी ने दिसबंर के प्रथम पखवाड़े में दून एक्सप्रेस में एक महिला के साथ लूटपाट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल, घड़ी, नगदी बरामद की।
दून एक्सप्रेस में 10 दिसंबर 2016 को गाजीपुर (लखनऊ) निवासी अनूप सिन्हा की पत्नी के चलती ट्रेन में लूटपाट हुई थी। अनूप सिन्हा ने जीआरपी नजीबाबाद में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के एक माह के भीतर जीआरपी ने मोबाइल ट्रेस कर लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।