फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three gangsters of inter-state gang raid in encounter

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गैंग के तीन बदमाश दबोचे

Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three gangsters of inter-state gang raid in encounter
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर में  किरतपुर-नजीबाबाद बॉर्डर पर सोमवार आधी रात को पुलिस व स्वॉट, सर्विलांस टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश व एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। बदमाश को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने घेराबंदी करके गैंग के दो और बदमाशों को दबोच लिया। दो भागने में सफल हो गए। पकड़ा गया गैंग यूपी, उत्तराखंड में लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। कई अन्य राज्यों में भी गैंग सक्रिय था।  पुलिस ने पकड़े बदमाशों से एक पिस्टल, दो तमंचे, लूटी गई नगदी व जेवरात बरामद किए हैं।
 एसपी अजय साहनी के मुताबिक सोमवार देर रात किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नागर को सूचना मिली कि किरतपुर-नजीबाबाद बॉर्डर पर कच्छा-बनियानधारी गैंग (छैमार नाम से भी जाना जाता है) किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। किरतपुर पुलिस के साथ नजीबाबाद थाने की पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम को बुला लिया गया। रात में सवा एक बजे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांव मूसली खानपुर उर्फ चौगांवा के जंगल में पुलिस को बदमाश दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। बदमाशों की गोली बाएं बाजू में लगने से किरतपुर थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार घायल हो गया। एक बदमाश को पुलिस की गोली बाएं पैर के पिछले हिस्से में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश भी मौके पर गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश व उसके दो साथियों को घेराबंदी करके दबोच लिया, जबकि दो बदमाश भाग निकले। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। घायल बदमाश शामली जिले के कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी वसीम उर्फ राज है। वसीम को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया। सिपाही अमित को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसीम के अलावा पकड़े गए उसके दो साथी भी कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी सुहैल उर्फ सिंघम पुत्र गोटा उर्फ याकूब व मोहम्मद मियां हैं। सुहैल और वसीम दोनों भाई हैं। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गैंग का सरगना वसीम उर्फ राज है। 2012 में मुजफ्फरनगर जिले में थाना भोपा के एक आश्रम में पड़ी डकैती में वसीम जेल जा चुका है। इस वारदात में गैंग ने दो साधुओं को पीट-पीटकर मार डाला था। पकड़ा गया गैंग छैमार के नाम से जाना जाता है। गैंग यूपी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान में भी सक्रिय है। गैंग लूट व डकैती की घटना को अंजाम देते समय महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को भी अंजाम देता है। गैंग ने 25 मार्च की रात नजीबाबाद क्षेत्र के गांव अकबरपुर चौगांमा में मुन्नू के घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों को डंडों से पीटकर मुन्नू व नौ माह के पोते हिमांशु को उठाकर दीवार में पटक दिया था। हिमांशु के सिर में काफी चोट आई थीं। घटना के दौरान मुन्नू घर की छत पर सोया था। मुन्नू ने एक बदमाश का पीछा करके गैंग के एक सदस्य कैराना के आर्यपुरी निवासी बदमाश फैसल पुत्र जमालुद्दीन को दबोच लिया था। गैंग ने 29 जून 2016 की रात धामपुर की फ्रेंड्स कॉलोनी में इंद्रपाल के घर में घुसकर उसकी पत्नी व पुत्र को बेरहमी से पीटकर जेवरात व नगदी लूट ली थी। अगले दिन धामपुर की मुकुट विहार कॉलोनी में शिवम के घर में घुसकर उसकी मां मिथलेश की हत्या करके लूटपाट की थी। तीन सितंबर 2016 को नगीना में सोनू के घर में घुसकर परिजनों को बेरहमी से पीटकर जेवरात व नगदी लूट ली थी। गैंग ने 23 मार्च की रात उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले के थाना मंगलौर के गांव लंढ़ौरा में एक घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। गैंग इसके अलावा भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस गैंग से यह पता लगाने में जुटी है कि गैंग ने और कहां वारदातें की हैं। पुलिस ने गैंग से 32 बोर का पिस्टल, छह कारतूस व चार खोखा, 315 बोर के दो तमंचे, सात कारतूस व नौ खोखा, लूट के 4700 रुपये नगद व जेवरात बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया गैंग में बहुत शातिर किस्म के अपराधी हैं। अन्य जिलों व राज्यों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। गैंग के फरार दो साथी मुकीम उर्फ अनस व रहमान की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन


आईजी ने दिया टीम को इनाम
आईजी बरेली जोन विजय प्रकाश ने गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल स्वॉट व सर्विलांस टीम के सदस्य दरोगा विरेंद्र सिंह, फतह सिंह, अनुराग चौधरी, आरक्षी राधेश्याम, आदित्य, अरविंद कुमार, अरविंद पवार, किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नागर, नजीबाबाद के प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र यादव, आरक्षी रविशंकर, अमित कुमार, हरेंद्र कुमार समेत पूरी टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर के गैंग से जुड़े हैं तार
एसपी अजय साहनी के मुताबिक पकड़े गए छैमार गैंग के दूसरे सदस्यों ने ही बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल बदमाश इस गैंग के ही सदस्य थे। यह गैंग लूटपाट के दौरान दुष्कर्म की वारदात भी करता था। 

फिल्मी नाम भी रखता है गैंग
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया गैंग छैमार के साथ अन्य फिल्मी कलाकारों के नाम से भी जाना जाता था। इस गैंग को मुजफ्फरनगर में कभी अजय देवगन व अन्य फिल्मी कलाकारों के नाम से भी जाना जाता है। 

यूकेलिप्टस के डंडों को बनाता है हथियार
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया गैंग जहां घटना करनी होती है, वहां आसपास से यूकेलिप्टस के डंडे काटता है। इसके बाद घटना को अंजाम देता है। पेड़ों से डंडे काटने के लिए नई आरी उस शहर से खरीदी जाती है, जिस इलाके में वारदात को अंजाम देना है।

हिंदू नाम भी रखते हैं बदमाश
पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्यों में हिंदू व मुस्लिम से जुड़े कई नाम होते हैं। गैंग का सरगना वसीम अपने नाम के आगे राज लगाता है तो सुहैल सिंघम लगाता है। बाकी सदस्य भी इसी तरह अपने नाम रखते हैं।

खाली प्लॉट में तंबू लगाकर रहता है गैंग
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले बदमाश दूर दराज के गांव व शहरों के मकानों के पीछे खाली पड़े प्लाट में तंबू लगाकर रहते हैं। हर माह अपना ठिकाना बदलते हैं। उनका कोई ठिकाना नहीं होता। पूरे देश में उनका गैंग फैला हुआ है। गैंग के लोग खेल तमाशा दिखाने के नाम पर व महिलाएं भीख मांगकर घरों की रैकी करती हैं। तंबू उजाड़ने के कुछ महीनों के अंतर में उन स्थानों पर घटनाओं को अंजाम देता है। घटनाओं को अंजाम देने के बाद गैंग अपने बच्चों के साथ लंबी दूरी पर निकल जाते हैं।

गर्दन पर डंडे से वार करता है गैंग
एसपी ने बताया कि गैंग लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने के दौरान परिजनों की गर्दन पर पीछे की ओर डंडे से वार करता है। गर्दन पर वार करने से चोट पहुंचने से या तो परिजन बेहोश हो जाते हैं या उनकी मौत हो जाती है। घटना को अंजाम देते वक्त गैंग कपड़े व चप्पल अपने शरीर से बांधे रहते हैं।


मुन्नू को किया सम्मानित
एसपी ने आधा किलोमीटर पीछा करके गैंग के सदस्य फैसल को पकड़ने वाले नजीबाबाद क्षेत्र के गांव अकबरपुर चौगामा निवासी मुन्नू को पांच हजार रुपये का नगद इनाम दिया है। एसपी ने बताया कि मुन्नू को बहादुरी के लिए पुलिस की ओर से प्रशस्तिपत्र भी दिया जाएगा। मुन्नू ने बताया कि वह बुंदकी मिल में मजदूरी करता है। घटना की रात वह छत पर सोया था। छत के रास्ते ही बदमाश घर में घुसे थे। पत्नी का शोर मचाने पर मैने भी शोर मचा दिया। बदमाशों ने सोचा अन्य लोग भी आ गए। बदमाश घर से भागे। चार बदमाश एक ओर व फैसल दूसरी दिशा को भागा। वह फैसल के पीछे दौड़ पड़ा। फैसल की कमीज पकड़ी तो वह उतारकर भाग गया। उसने फैसल की गर्दन दबोच ली। पीछे से पड़ोस के व्यक्ति व उसके पुत्र आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed