फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The woman was beaten to death

महिला को पीटकर मार डाला

Wed, 31 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 31 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर  में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर खेड़ी में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को पीट कर मार डाला। विवाहिता का कसूर इतना था कि वह पति और ससुर के शराब पीने का विरोध करती थी। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

      
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव कलियापुर निवासी कूड़े सिंह ने अपनी पुत्री तारा देवी की शादी छह वर्ष पूर्व स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर खेड़ी निवासी रिंकू पुत्र बलराम सिंह के साथ की थी। सोमवार की रात तारा देवी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पाकर मंगलवार की सुबह पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मृतका के भाई कोमल के अनुसार उसकी बहन का पति रिंकू और ससुर बलराम सिंह शराब पीने के आदि हैं। आए दिन दोनों शराब पीकर घर में हंगामा करते थे। मृतका तारा देवी शराब पीने का विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसके अलावा ससुराल वाले तारा पर मायके से पैसे लाने का भी दबाव बनाते थे। सोमवार की रात पति, सास एवं ससुर ने तारा को पहले बुरी तरह से मारा पीटा और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कोमल ने बताया कि उसकी बहन के शरीर पर कई जगह बने चोट के निशान मारपीट की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति रिंकू को हिरासत में ले लिया है। उधर, मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद तारा की सास ऊषा देवी व ससुर बलराम को गिरफ्तार नहीं किया और उन पर दबाव बनाकर मनचाही तहरीर लिखवा ली है। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह का कहना है वह बिजनौर ड्यूटी पर आए हुए हैं उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed