फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The village head of forgery trial

जालसाजी में ग्राम प्रधान पर मुकदमा

Mon, 05 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के नूरपुर में जालसाजी कर चुनाव जीतने के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और दो लेखपालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन


रहटी जागीर निवासी कल्याण सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि शीतल मलिक पुत्री रमेश कुमार पिछड़ा वर्ग से संबंध रखती हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शीतल मलिक ने बिलारी तहसील के हलका लेखपाल से हमसाज होकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवा लिया। शीतल मलिक ने प्रमाणपत्र में स्वयं को रामनगर गंगपुर तहसील बिलारी जनपद मुरादाबाद का निवासी दर्शाया है, जबकि इस पते पर इस नाम की कोई महिला नहीं रहती। इस फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे ही शीतल मलिक ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में प्रधान पद के लिए नामांकन कराया और  चुनाव भी जीत गईं।
विज्ञापन

इतना ही नही शीतल मलिक ने लिविंग सर्टिफिकेट में भी अपनी जन्मतिथि तीन अप्रैल 1995 दर्शायी है। इस तिथि के आधार पर वह चुनाव लड़ने के लिए 21 वर्ष की आयु भी पूर्ण नहीं करती हैं। कल्याण सिंह के अनुसार मामले की शिकायत एसपी बिजनौर से भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान शीतल मलिक व बिलारी तहसील और चांदपुर तहसील के लेखपाल के विरुद्ध धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed