{"_id":"5867eb8e4f1c1b047feec0a5","slug":"the-two-sides-in-the-rivalry-bullets-blew-inampura","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में इनामपुरा में दो पक्षों में गोलियां चलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में इनामपुरा में दो पक्षों में गोलियां चलीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के मंडावर के गांव इनामपुरा में रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग हुई और जमकर मारपीट हुई। फायरिंग से पुलिस में हड़कंप मच गया। विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
गांव के शेखर व सौरभ पक्ष की अफजाल व जफर पक्ष से काफी समय से रंजिश चल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुके हैं। विवाद की वजह से सौरभ जेल भी गया था और कुछ दिन पहले ही बाहर आया है। शनिवार शाम दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों के अनुसार सौरभ ने तमंचे ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में जफर पक्ष का नवेद घायल हो गया। जफर पक्ष के लोग थाने में जमा हो गए और दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मा्मले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नकेल कसी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था होगी चौकस
धामपुर। कोतवाल मुनीशचंद शर्मा ने बताया कि नववर्ष के मौके पर होटलों, रेस्टोरेंटों पर आयोजित होने वाले जश्नों के नाम होने वाली गुंडई बर्दाश्त नहीं होगी। असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने को सादी वर्दी में पुलिस की तैैनाती कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि खुराफातियों पर पूरी निगाहें हैं। माहौल खराब करने वालों पर शिकंजा होगा।