फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The stone shrine

धर्मस्थल पर किया पथराव

Wed, 07 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The stone shrine
धर्मस्थल में घटना के बाद एसडीएम सतेंद्र सिंह एवं सीओ जानकारी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले के धामपुर स्थित मोहल्ला जोशियान स्थित धर्मस्थल पर मामूली विवाद में मंगलवार देर रात पथराव होने से सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ, एसडीएम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन

इस मामले में गैरसमुदाय के एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 150 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने मोहल्ले में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है। इस घटना से एक समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

इस मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि विपिन कुमार जोशी बाजार से घर आ रहा था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बेवजह गालीगलौज कर मारपीट की। उसने विरोध किया तो कुछ ही देर में सैकड़ों की तादात में लोग हाथों में तलवार, चाकू और उस्तरे लिए उसके घर आ धमके। विपिन के घर पर कोई नहीं था। इसके बाद हमलावरों ने मोहल्ले के एक धर्मस्थल पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की। हमले में धर्मस्थल का पुजारी राजकुमार घायल हो गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं। नाराज लोगों ने सौरभ जोशी की बाइक को तोड़ डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों के मंसूूबों को विफल कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने बलपूर्वक मोहल्ले से खदेड़ा। 
एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार  व कोतवाल मुनीश चंद शर्मा के मुताबिक मोहल्ले के मनीष कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तहरीर में गैर सुमदाय के एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। करीब 150 लोगों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed