फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The procession Huddng

बारातियों का हुड़दंग

Wed, 16 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 16 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
The procession Huddng
धामपुर। नगीना मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार रात शराबी बारातियों ने घुसकर अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिसमें छह-सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पीड़ित ने तहरीर दी है। इस घटना से चिकित्सकों ने रोष व्यक्त करते हुए चेताया कि यदि पुलिस ने मंगलवार तक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो एसपी से मिल कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

सरल अस्पताल के एमडी डा. लोकेंद्र चौहान ने बताया कि वह सोमवार रात एक शादी के समारोह में थे। उनके पास फोन आया कि नगीना मार्ग पर एक विवाह मंडप में ठहरी बारात में शामिल कुछ शराबी बारातियों ने उनके अस्पताल के सामने शराब पीकर आपस में मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन


मना करने पर वे लोग जबरन अस्पताल में घुस कर उनके स्टाफ के साथ मारपीट की, जिससे राहुल, मनोज, गौतम, शैली, मैसरजहां, फरजाना चोटिल हो गईं। बताया कि रात में उनके द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।

पुलिस ने उनके अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में झगड़े की आई फुटेज को दिखा गया। तहरीर भी दे दी गई है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की इस रवैय्ये से चिकित्सकों में रोष है।


चिकित्सकों ने चेताया है कि यदि पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो चिकित्सक एसपी बिजनौर से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। बताया गया है कि यह बारात स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव से धामपुर में आई थी।

उधर, एसएसआई सीबी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed