{"_id":"91c3b05185939acc085ce40e4c8ad801","slug":"the-priest-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी ने किया सामूहिक दुष्कर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। घर में हवन पूजन कराने वाला पुजारी महिला को हवन सामग्री खरीदवाने की बात कह उसे कार में सूनसान जगह ले गया और उसके साथ अपने दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के कई चक्कर काटने के बावजूद पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर करीब एक महीने बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
स्योहारा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के गांव शाहपुर हर्रा निवासी मोहित शर्मा उर्फ नानू पंडित हवन पूजन का काम करता है। उसने मोहित से अपने घर पर हवन पूजन करने को कहा था। मोहित के कहने पर वह 13 सितंबर को हवन के लिए ताजपुर से हवन सामग्री खरीदने गई थी। ताजपुर बस स्टैंड पर उसे कार लिए मोहित मिला।
आरोप है कि मोहित ने उसे नूरपुर से हवन सामग्री खरीदवाने की बात कहकर बस से उतारकर अपनी कार में बैठा लिया। कार में पहले से ही मोहित के गांव के नवनीत त्यागी और ब्रजकिशोर के अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पहले से ही बैठा था।
विज्ञापन
आरोप है कि ताजपुर से कुछ दूर चलकर चारों ने उसे कार में दबोच लिया और कार को जमालपुर गांव के रास्ते की ओर मोड़कर सुनसान जगह ले गए जहां चारों ने तमंचे की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद चारों उसे वहीं छोड़कर भाग गए। जाते हुए उन्होंने धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी को यह बात बताई तो जान से मार दिया जाएगा।
आरोप है कि वह अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने नूरपुर थाने गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की उल्टा उसे थाने से भगा दिया। वह कोर्ट गई। कोर्ट ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।