{"_id":"5a073fb24f1c1b97678bad47","slug":"the-poison-has-been-given-by-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर युवक-युवती ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाकर युवक-युवती ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली में युवक-युवती द्वारा उठाया गया आत्मघाती कदम दो परिवारों पर पहाड़ बनकर टूटा। गांव कांठपुर में युवक-युवती ने विषैले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के घरवालों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
शनिवार दोपहर ब्रह्मपाल की 19 वर्षीय पुत्री हिमानी की विषैले पदार्थ का सेवन कर लेने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए तिसोतरा में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। हिमानी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि परिजनों ने हिमानी का रिश्ता तय कर दिया था। डेढ़ माह बाद उसकी शादी थी।
हिमानी के परिजनों की चीख-पुकार अभी थमी भी नहीं थी कि चंद कदम के फासले पर बलवीर के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ छोटू ने भी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन अभिषेक को भी उपचार के लिए तिसोतरा ले गए, मगर उ सकी भी सांसें थम गईं। चंद घंटों में युवक-युवती की मौत से परिवारों में दिन भर कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
साथ ही इनको लेकर कई तरह के गांव में चर्चाएं फैल रही हैं। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, मगर परिजनों द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न चाहने की पुलिस से अपील करते हुए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।