फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The old woman's throat pressed on noise thieves

शोर मचाने पर चोरों ने वृद्धा का गला दबाया

Thu, 17 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 17 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। लूट और चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत फैली हुई है। आए दिन बंद मकानों में चोरी और सड़कों पर लूटपाट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात चोरों ने एक वृद्ध दंपति के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन


जाग होने पर वृद्धा ने शोर मचा दिया। चोरों उसका गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की।
मोहल्ला पूर्वी तकियागढ़ी निवासी वृद्ध रामप्रसाद पत्नी के साथ सोए हुए थे। बीती रात चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए।

संदूक में रखी नकदी, दो सिलेंडर, कीमती सामान चुरा लिया। वृद्धा की आंख खुलने पर उसने शोर मचाया तो चोरों ने उसे दबोच लिया। बताया कि चोरों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मोहल्लेवासियों को आता देख चोर सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में गांव अमीनाबाद के अशोक की भांजी शोभा से रास्ते में सोने के कुंडल, मोलवियान के अतीकुर्रहमान के गले से चैन, पूर्वी तकियागढ़ी के शाहनबाज के घर में एक लाख की चोरी, नंहेणा के इंद्रजीत वर्मा की दुकान से सोने के जेवरात लेकर भागने के अलावा सिकंदरपुर के खालिद के घर से एक लाख की चोरी, बालापुर अड्डे पर चार दुकानों में चोरी, कासमपुर लेखराज के नईम अहमद के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। दूसरी तरफ प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि कि वारदात के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed