फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The needle of suspicion towards Babu

शक की सुई बाबू की ओर

Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  एनआरएचएम में फर्जी भुगतान कर करोड़ों रुपये के घोटाले के सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। इस घोटाले में शक की सुई कार्यालय में तैनात एक बाबू की ओर घूमने लगी है। सीएमओ ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एनआरएचएम में फर्जी भुगतान कर करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। इस मामले में कई अनियमितताएं और सामने आई हैं। घोटाले का सबूत मिटाने के लिए एनआरएचएम कार्यालय से एफएमआर (फाइनेंशियल मंथली रिकॉर्ड बुक) बुक गायब हो गई है। इसके चलते घोटाले की शक की सुई कार्यालय में तैनात बाबू की ओर घूमने लगी है। एफएमआर बुक में ही एनआरएचएम का खर्च का ब्योरा रहता है। बुधवार को घोटाले की जांच करने के लिए एडी मुरादाबाद (अपर निदेशक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण) आने वाले थेे, लेकिन वह नहीं आए। सीएमओ सुखबीर सिंह ने मामले की जांच करते हुए बुधवार को बैंक खाते खंगाले। इस दौरान करीब तीन करोड़ रुपये का घोटाला समाने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed