{"_id":"58d16c724f1c1b425c1a276c","slug":"the-murder-of-the-guard-of-the-sugar-cane-purchasing-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र के गार्ड की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना क्रय केंद्र के गार्ड की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र विजयपुर में गार्ड की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल के केनगार्ड की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। केनगार्ड का शव गन्ना क्रय केंद्र पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव विजयपुर क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। मंगलवार सुबह क्रय केंद्र पर केनगार्ड का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्रय केंद्र पर वाहनों में गन्ना भरने के लिए आए मजदूरों में गांव जटपुराबौंडा निवासी मजदूर पवन ने सबसे पहले केनगार्ड का शव देखकर क्रय केंद्र प्रभारी अशोक कुमार को सूचना दी। अशोक कुमार ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर मंडावली पुलिस को सूचित किया। मंडावली थानाध्यक्ष एसके सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन की। केंद्र प्रभारी ने बताया कि स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मखनपुर निवासी सौ प्रसाद (55) क्रय केंद्र पर केनगार्ड था। रात किसी समय सौ प्रसाद के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई। केन गार्ड का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था।
सौ प्रसाद की हत्या की सूचना पर स्योहारा से पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ रामानंद कुशवाहा ने मृतक के परिजनों, सेंटर इंचार्ज व मजदूरों से बात की। सेंटर इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि वह गन्ना तौलकर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे चंदक के निकट स्थित अपने गांव भवानीपुर चला गया था। पुलिस को बताया गया कि रात आठ बजे विजयपुर निवासी राकेश कुमार के घर खाना खाकर सौ प्रसाद केंद्र पर लौटा था। चीनी मिल के सीसीओ आरसी शर्मा, सुरक्षा अधिकारी एके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई छतर सिंह ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।