{"_id":"57e969f74f1c1b653b573e19","slug":"the-gunner-of-indecency-invoiced","type":"story","status":"publish","title_hn":" गनर से अभद्रता करने वाले का चालान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गनर से अभद्रता करने वाले का चालान किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना मं सपा विधायक मनोज पारस के गनर के साथ अभद्रता करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गांव बादल्लोपुर के प्रधान ओमप्रकाश को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। वहीं गनर की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के बेटे को भी मारपीट व हमला करने, गाली-गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
नगीना थाना सूत्रों के अनुसार सपा विधायक मनोज पारस गांव बादल्लोपुर में रामलीला का उद्घाटन करने के लिए गए थे उनका गनर मुकेश कुमार माथुर साथ में था। आरोप है कि गांव के प्रधान ओमप्रकाश के बेटे राम किशोर ने किसी बात को लेकर जब विधायक से वार्ता की तो उसके व्यवहार से असंतुष्ट होकर गनर ने एक ओर खड़े होकर बात करने को कहा जिस पर राम किशोर ने गनर के साथ अभद्रता व गाली गलौज शुरू कर दी और उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जब राम किशोर को दबोचा तो प्रधान ओमप्रकाश ने हस्तक्षेप करते हुए गनर के साथ अभद्रता की। कार्यवाहक थाना प्रभारी वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि गनर की तहरीर पर प्रधान के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही प्रधान द्वारा गांव में लोगों की भीड़ एकत्र करने को लेकर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।