फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The couple ended their lives in cooler dispute

कूलर के विवाद में पति-पत्नी ने जान दी  

Sat, 30 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 30 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
 The couple ended their lives in cooler dispute
धामपुर शुगर मिल में शव की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में धामपुर चीनी मिल में गन्ना महाप्रबंधक के स्टेनो और उनकी पत्नी ने कूलर के विवाद में बृहस्पतिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के गांव बादशाहपुर निवासी अमित कुमार वाजपेयी पुत्र सुरेश कुमार वाजपेयी मिल के गन्ना विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी सोनी उर्फ सुषमा और दो साल की बेटी के साथ चीनी मिल की केमिकल कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक जीएम (प्रशासन) विजय कुमार गुप्ता की सूचना पर टीम मौके पर शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे पहुंची। कोतवाल मुनीशचंद शर्मा के मुताबिक पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा है। इसके मुताबिक बृहस्पतिवार की देर रात कूलर को लेकरपति और पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद होने के बाद दोनों सोने चले गए थे। इस दौरान स्टेनो की पत्नी सुषमा ने गुस्से में आकर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति अमित की आंख खुलने पर कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आत्मग्लानि में अमित ने भी सुसाइड नोट लिखने के बादमौत को गले लगा लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही चीनी मिल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मिल के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद अमित के परिजन भी अपराह्न करीब 3.30 बजे तक यहां पहुंच गए। शाहजहांपुर से शाम तक पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed