फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The accident happened, it felt like the rest of the breath

टला हादसा, लगा जैसे थम गईं सांसें

Fri, 26 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 26 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
The accident happened, it felt like the rest of the breath
भागूवाला में पूर्वी गंगनहर चंदक शाखा पुलिया की दीवार पर चढ़ गई रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
भागूवाला  में रूहेलखंड डिपो की रोडवेज बस पूर्वी गंगनहर चंदक शाखा में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस में  45 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

रूहेलखंड डिपो की रोडवेज बस यूपी 25बीटी 1903 बरेली से देहरादून जा रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही रोडवेज बस भागूवाला क्षेत्र में पूर्वी गंगनहर चंदक शाखा नहर पुलिया के नजदीक पहुंची, तभी एक बाइक सवार द्वारा सड़क क्रॉस करने और अचानक सामने से ट्रक आ जाने से रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। रोडवेज बस हाईवे के दाई ओर बढ़ती हुई नहर पुलिया की दीवार पर चढ़ गई। रोडवेज बस का आधा हिस्सा नहर की ओर लटक गया। रोडवेज बस चालक हरगोविंद ने समय रहते ब्रेक लेकर साहस कर बस को नहर में गिरने से रोक लिया। घटना से जहां बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया, वहीं परिचालक सोहनपाल ने बौखलाए यात्रियों को शांत कर सभी 45 यात्रियों को एक-एक कर बस से नीचे उतरवाया। घटना के बाद काफी देर तक हाईवे पर रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से बस को नहर की दीवार से उतरवाया। बस क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग हुए घायल 
कोतवाली देहात में क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां से तीनों की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।नगीना क्षेत्र के गांव रामपुर दास निवासी अरविंद कुमार 25 वर्ष पुत्र मुन्ने सिंह और अचिन कुमार 23 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार बाइक से गुनियापुर से बुधवार की देर रात अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर गांव सिकंदरपुर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे दोनो गंभीर रुप से घायल हो गयें। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। उधर,  कोतवाली नगीना मार्ग पर गांगन नदी के पास बाइक और पिकप की टक्कर हो गई ।इसमें बाइक सवार नगीना क्षेत्र के गांव जीतपुर पलडी निवासी जुल्लफुकार 30 वर्ष  घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed