फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Terrorizing women abuse

आतंकित कर महिला के साथ दुराचार

Sun, 04 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में महिला को घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुराचार किया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से महिला डिप्रेशन में आ गई। परिजनों ने पीड़ित महिला को उपचार के लिए मानसिक रोगियों के अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

घटना करीब 13 दिन पुरानी है। महिला के पति के मुताबिक रक्षाबंधन पर वह अपने साले के पास दिल्ली गया था। 21 अगस्त की रात उसकी पत्नी को घर में अकेली पाकर पड़ोस का एक व्यक्ति घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ चाकू के बल पर दुराचार किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। तीन दिन बाद वह दिल्ली से लौटा तो पत्नी ने उसे आपबीती बताई। इसके बाद वह 26 अगस्त को पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। उसने पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने उस दिन नूरपुर में रामडोल का जुलूस निकलने की बात कहकर उसे अगले दिन आने को कह दिया। अगले दिन वह थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उससे जबरन छेड़छाड़ की तहरीर लेकर थाने से भगा दिया। अपने साथ हुई घटना व आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने से उसकी पत्नी अवसाद में आ गई। हालत  गंभीर होने पर उसे मानसिक रोगियों के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन

उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक महिला पति के साथ थाने आई थी। पूछताछ में दोनों ने दुराचार की घटना से इंकार किया था और छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। उन्होंने           कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed