{"_id":"5740a6d44f1c1b8b20ac754e","slug":"tenson-between-two-group-on-loud-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय आमने-सामने आए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समुदाय आमने-सामने आए
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 21 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर) के सीकरी बुजुर्ग में मदरसे में लाउडस्पीकर लगाने पर विवाद हो गया। एक समुदाय के लोगों ने एतराज जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मदरसे से लाउडस्पीकर को उतरवा दिया है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
उधर, एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दूसरे समुदाय की महिला घायल हो गई। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
सीकरी बुजुर्ग में मदरसे पर कई दिन पूर्व लाउडस्पीकर लगा दिया गया था। ग्राम प्रधान के पति पवन कुमार त्यागी आदि ने मदरसे पर लाउडस्पीकर लगाने की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
दोनों समुदायों के लोगों को थाने बुलाया गया था। पवन त्यागी, कुलदीप, संजू, सुबोध,बलराज और दूसरे समुदाय के रिजवान, मंगलू, इमामुद्दीन आदि थाने पहुंचे। पुलिस ने कहा कि नई पंरपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। इस केबाद भी मदरसे से लाउडस्पीकर नहीं उतारा गया। तहसीलदार जगन्नाथ सिंह सहित भारी पुलिस बल गांव पहुुंचे।
उन्होंने बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगाने पर उसे उतरवा दिया। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में घायल हुई महिला को मारने की कोशिश की अफवाह फैल गई। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। सीओ अशोक कुमार यादव व कई थानों की पुलिस गांव पहुंची और भीड़ को खदेड़कर फ्लैग मार्च किया। सीओ अशोक यादव का कहना है कि मदरसे से लाउडस्पीकर को उतरवा दिया है।